HomeArticlesKrishna Prem Ki Shayariyanउसकी किस्मत में मेरी भी जान लिख दे।। Meri Bhi Jaan Likh...

उसकी किस्मत में मेरी भी जान लिख दे।। Meri Bhi Jaan Likh De

उसकी किस्मत में मेरी भी जान लिख दे ।। Usaki Kismat Me Meri Bhi Jaan Likh De.

जय श्रीमन्नारायण,

मेरे प्यारे कन्हैया जी, मेरे प्रियतम कान्हा जी !

प्यारे ! तेरी आरजू में हम दीवाने हो गए।
तुझे अपना बनाते बनाते खुद ही बेगाने हो गए।।
कर ले सिर्फ एक बार मुझे याद अपने दिल से।
तेरे दिल की आवाज़ सुने मुझको ज़माने हो गए।।

उम्मीदें जुड़ी हैं तुझसे टूटने मत देना।
मेरा दिल एक मोम है पिघलने मत देना।।
दिल ने चाहा है गहराइयों से आज पता चला।
इस दिल की धड़कन को कभी बंद होने मत देना।।

चलते-चलते मेरे कदम हमेशा यही सोचते हैं।
कि किस ओर जाऊं जो मुझे तूं मिल जाये।।
हर एक नखरा तेरा मेरे दिल में आबाद हो जाये।
तुझे मैं इतना देखूं कि तूं मेरा सदा के लिए हो जाये।।

तकदीर लिखने वाले एक एहसान लिख दे।
मेरे प्यारे की तकदीर में सिर्फ मुस्कान लिख दे।।
ना हो कभी उदास जिंदगी में चेहरा उसका।
भले ही उसकी किस्मत में मेरी जान भी लिख दे।।

कभी तो आ भी जाओ प्रियतम ! क्योंकि प्यारे !

आपके बिना हमारा कोई आस्तित्व ही नहीं बचता ।।
 
।। नारायण सभी का कल्याण करें ।।
 
 
जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् ।।
 
जय जय श्री राधे ।।
जय श्रीमन्नारायण ।।
Swami Ji Maharaj
Swami Ji Maharajhttp://sansthanam.com
''स्वामी धनञ्जय महाराज'' जो वैदिक आध्यात्मिक वाङ्गमयी व्यास परम्परा कि विलक्षण तथा रसमयी वाग्धारा को प्रवाहित करने वाले परम संत हैं । जो हास्यात्मक एवं कवित्व कला से परिपूर्ण भागवत कथा के माध्यम से भक्तों के मन को अनायास ही भगवान श्री मुरली मनोहर कृष्ण के श्री चरणों में लगा देते हैं ।। स्वामी जी हिन्दी, गुजराती, अवधी एवं भोजपुरी में सरस भागवत कथा एवं श्री राम कथा कहते हैं । बदले में दक्षिणा की कोई मांग नहीं रखते जो मिल जाय उसी से संतुष्ट रहते हैं ।। स्वामी जी को ''वेंकटेश स्वामी का मंदिर'' सिलवासा (संघ शासित प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली) में भगवत्कृपा से सेवा का अवसर मिला । पूरी निष्ठा से भगवान की सेवा की । भगवत्कृपा से आज भी वहीँ रहकर भगवान की सेवा करते हुए भागवत जी की कथा का देश-विदेशों में रसमय गायन करते हैं तथा भगवद्भक्ति (भगवान के श्री चरणों) में अपना जीवन समर्पित कर आनन्द का अनुभव करते हैं ।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments