HomeArticlesBhajansमुरली वाले ने ऐसा करम कर दिया।।

मुरली वाले ने ऐसा करम कर दिया।।

मुरली वाले ने ऐसा, करम कर दिया, अब किसी के रहम, की जरुरत नहीं। Murali Wale Ne Aisa Karam Kar Diya.

मुरली वाले ने ऐसा, करम कर दिया,
अब किसी के रहम, की जरुरत नहीं।
नैनो से नैना मिले, हम उनके हो गए,
अब किसी के रहम, की जरुरत नहीं।।
तेरे चरणों में, आ गए मोहन,
नजरो से दिल में, समा गए मोहन,
अब किसी के, रहम की जरुरत नहीं,
मुरली वालें ने ऐसा…

 

मुखड़ा ये तेरा, भा गया मोहन,
बावरे मन में, आ गया मोहन,
अब किसी और, चाहत की परवाह नहीं,
मुरली वाले ने ऐसा….।।

तुम को ही चाहूँ, सांझ सवेरे,

चैन ना आए, बिना अब तेरे,
अब बिना तेरे, हमको तो जीना नहीं,
मुरली वाले ने ऐसा….।।

मुरली वालें ने ऐसा, करम कर दिया,

अब किसी के रहम, की जरुरत नहीं।
नैनो से नैना मिले, हम उनके हो गए,
अब किसी के रहम, की जरुरत नहीं।।

नारायण सभी का नित्य कल्याण करें । सभी सदा खुश एवं प्रशन्न रहें ।।

जय जय श्री राधे ।।
जय श्रीमन्नारायण ।।

Swami Ji Maharaj
Swami Ji Maharajhttp://sansthanam.com
''स्वामी धनञ्जय महाराज'' जो वैदिक आध्यात्मिक वाङ्गमयी व्यास परम्परा कि विलक्षण तथा रसमयी वाग्धारा को प्रवाहित करने वाले परम संत हैं । जो हास्यात्मक एवं कवित्व कला से परिपूर्ण भागवत कथा के माध्यम से भक्तों के मन को अनायास ही भगवान श्री मुरली मनोहर कृष्ण के श्री चरणों में लगा देते हैं ।। स्वामी जी हिन्दी, गुजराती, अवधी एवं भोजपुरी में सरस भागवत कथा एवं श्री राम कथा कहते हैं । बदले में दक्षिणा की कोई मांग नहीं रखते जो मिल जाय उसी से संतुष्ट रहते हैं ।। स्वामी जी को ''वेंकटेश स्वामी का मंदिर'' सिलवासा (संघ शासित प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली) में भगवत्कृपा से सेवा का अवसर मिला । पूरी निष्ठा से भगवान की सेवा की । भगवत्कृपा से आज भी वहीँ रहकर भगवान की सेवा करते हुए भागवत जी की कथा का देश-विदेशों में रसमय गायन करते हैं तथा भगवद्भक्ति (भगवान के श्री चरणों) में अपना जीवन समर्पित कर आनन्द का अनुभव करते हैं ।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments