HomeArticlesBhajansपरदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए।।

परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए।।

परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए।। parde me baithe baithe.

परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ।

पर्दा तेरा हमे नहीं मंजूर सांवरे,

बैठा है छुप के दीवानो से क्यों दूर सांवरे ।
मैं भी तो आया दो कदम, ज़रा तुम भी बढ़ाइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ॥

 

हम चाहने वाले हैं तेरे, हमे है तुमसे मोहब्बत,
कर दो करम ज़रा दिखा दो, अब सांवरी सूरत ।
प्यासी निगाहे दीद की, जरा नजरे मिलाइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ॥

तेरी इक झलक को प्यारे मेरा अब दिल बेकरार है,

दीदार की तमन्ना मुझे अब तेरा इंतजार यही ।
रह रह के हमे इस तरह, यूँ न सताइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ॥

तू ही जिंदगी है बंदगी, तू ही आरजू हमारी,

अरमान मेरे दिल का करो पूरा बांके बिहारी ।
‘चित्र विचत्र’ को अपने प्रेम का पागल बनाइये ,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ॥

क्योंकि प्यारे ! आपके बिना हमारा कोई आस्तित्व ही नहीं बचता ।।

 

जय जय श्री राधे ।।
जय श्रीमन्नारायण ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments